फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ...तो ठेकेदार की जब्त होंगी 6.55 लाख की एफडीआर !

...तो ठेकेदार की जब्त होंगी 6.55 लाख की एफडीआर !

Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
...तो ठेकेदार की जब्त होंगी 6.55 लाख की एफडीआर !
...तो ठेकेदार की जब्त होगी 6.55 लाख की एफडीआर !
विज्ञापन

- 99 फीसदी कम पर लिया था नगर पालिका में 200 ठेका कर्मचारियों का टेंडर
- टेंडर न लेने की दशा में दूसरी निविदादाता फर्म को दिया जाएगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर पालिका में 99 फीसदी कम दरों पर टेंडर लेने के मामले में ठेकेदार पर भी गाज गिर सकती है। यदि ठेकेदार टेंडर लेता है तो उसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा और टेंडर न लेने की दशा में उसकी एफडीआर पालिका द्वारा जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद दूसरी निविदादाता फर्म को टेंडर दिया जाएगा।

नगर पालिका में 200 संविदा ठेका कर्मचारियों के लिए टेंडर मांगे गए थे। मंगलवार की देर शाम टेंडर खोले गए। इसमें एक ठेकेदार ने न्यूनतम दस से 99 फीसदी कम पर आवेदन किया। जबकि दूसरे बोलीदाता ने 25 फीसदी कम दर पर कर्मचारी उपलब्ध कराने की बात कही। जैसे ही टेंडर खोले गए 99 फीसदी कम पर कर्मचारी देने के मामले में अफसर भी भौचक्के रह गए। अब ठेकेदार पर दोनों ओर से तलवार लटक गई है। यदि ठेकेदार ठेका लेता है तो उसे नगर पालिका से तो तीन रुपये प्रति कर्मचारी प्रतिदिन मिलेंगे, जबकि कर्मचारियों को तीन सौ रुपये या न्यूनतम मजदूरी 257 रुपये देने होंगे। ऐसी दशा में ठेकेदार को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके उलट यदि ठेकेदार टेंडर नहीं लेता है तो पालिका में जमा की गई 6.55 लाख की एफडीआर को अफसर जब्त कर लेंगे। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि टेंडर देने के लिए पत्र भेजा जाएगा। टेंडर न लेने की दशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed