{"_id":"5b60a5674f1c1b66428b520c","slug":"15330604492-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में बढे़ बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में बढे़ बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में बढे़ बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज
बुलंदशहर। लगातार चार दिन तक हुई बारिश के बाद से जिला अस्पताल में मरीजों की भी संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक होने पर लंबी लाइन लग गई। ओपीडी के बाहर चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
मौसम में दिन-प्रतिदिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हो रही बरसात से मौसम जहां ठंडा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम साफ होने पर गर्मी का असर भी लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में बुखार, जुकाम और उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अधिक बारिश के कारण उल्टी, दस्त व बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब 1600 से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय जांच कराकर दवाई ली, साथ ही बताया कि करीब 80 मरीजों का एक्सरे किया गया और 40 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ।