{"_id":"5b536a134f1c1b4f748b621f","slug":"153219329413-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मानसिक मरीजों के लिए थेरेपी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मानसिक मरीजों के लिए थेरेपी शुरू
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मानसिक मरीजों के लिए थेरेपी शुरू
- निजी सेंटरों पर मोटी रकम देकर करानी पड़ती थी थेरेपी
- काउंसिलिंग शुरू होने से मरीजों को मिल सकेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अब जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों का थेरेपी और काउंसलिंग से इलाज होगा। जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ के ज्वाइन करने के बाद अस्पताल की ओपीडी में मानसिक रोगी अपना इलाज करा सकेंगे। मानसिक रोगियों को इलाज के लिए अब निजी या हायर सेंटर नहीं जाना पड़ेगा।
अभी तक जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों को देखने या परामर्श देने की सुविधा नहीं थी। मानसिक रोगियों को उपचार या परामर्श लेने के लिए निजी अस्पताल या अलीगढ़, आगरा और अन्य जिलों में जाकर उपचार कराना पड़ रहा था। मानसिक रोगियों की बढ़ती संख्या को देख शासन ने जिला अस्पताल में एक मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती दी है। अब मानसिक रोगियों का इलाज जिला अस्पताल में हो सकेगा। अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव की तैनाती के साथ थेरेपी और काउंसलिंग द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में आने वाले मानसिक रोगियों को मानसिक बीमारियों से बचाव और उनके लक्षणों की जानकारी दी जा रही है।
कोट-
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर तरह के मानसिक रोगियों का थेरेपी और काउंसलिंग द्वारा इलाज किया जाएगा। इससे मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा। जल्द ही मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. रामवीर सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल