फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नौ प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, 14 हजार वसूले

नौ प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, 14 हजार वसूले

Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नौ प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, 14 हजार वसूले
नौ प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, 14 हजार वसूले
विज्ञापन

- पॉलिथीन के प्रयोग पर नगर पालिका व प्रदूषण विभाग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/गुलावठी। नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को पालिका अफसर और प्रदूषण विभाग की टीम ने पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों के यहां छापेमारी की। टीम ने इस दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।

शनिवार को नगर पालिका सफाई और खाद्य निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से पॉलिथीन प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सबसे पहले टीम ने काला आम चौराहे स्थित एक समोसा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। फिर टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मिठाई विक्रेता, छोले भठूरे विक्रेता, लस्सी विक्रेता, रेस्टोरेंट, चांट भंडारों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। पांच प्रतिष्ठानों से टीम ने दो-दो हजार और चार प्रतिष्ठानों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जिसके बाद वसूली गई 14 हजार की धनराशि को अफसरों ने पालिका खाते में जमा कर दिया। वहीं गुलावठी में स्थानीय मालवीय किड्स एंड पब्लिक स्कूल में बच्चों को पॉलीथिन के बहिष्कार की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी शर्मा ने बच्चों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता का महत्व भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed