{"_id":"5b536a0f4f1c1b3f748b6368","slug":"153219329116-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नियुक्ति की जांच के आदेश से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नियुक्ति की जांच के आदेश से हड़कंप
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नियुक्ति की जांच के आदेश से हड़कंप
- शासन ने परिषदीय स्कूलों में फर्जी नियुक्ति की शिकायतों पर जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में फर्जी नियुक्ति की जांच के आदेश से हड़कंप मचा हुआ है। जिले में समय-समय पर पूर्व में भी फर्जी नियुक्ति उजागर होती रही हैं और अब फिर जांच हुई तो ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।
शासन ने आदेश जारी किया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की शिकायत मिल रही हैं। इसे आधार बनाकर प्रदेश के सभी जिलों में फर्जी नियुक्ति वाले शिक्षकों का पता लगाने के लिए आदेश जारी किए हैं। ऐसे शिक्षकोें का पता कई बिंदुओं से किया जाना है। इस आदेश से विभाग में हड़कंप हैं और चर्चा है कि यदि जिले में सही तरीके से जांच की गई तो फर्जी नियुक्ति वाले कई शिक्षक सामने आ सकते हैं। बता दें कि परिषदीय स्कूलों में पूर्व में भी कई ऐसे मामले उजागर हो चुके हैं, जिससे विभाग की काफी किरकिरी भी हुई। वहीं, दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार का कहना है कि शासन ने फर्जी नियुक्ति के आदेश जारी करने संबंधी आदेश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्हें पता चला है कि वर्ष 2010 के बाद की गई फर्जी/अनियमित नियुक्तियों की जांच के आदेश शासन की ओर से जारी किए गए हैं। शासन का जो भी आदेश मिलेगा उसी के आधार पर काम किया जाएगा।