{"_id":"5b5222ba4f1c1b4c748b62a4","slug":"15321094945-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट लिस्ट
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश के लिए आज जारी होगी मेरिट
- यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में शेष सीटों पर होने हैं प्रवेश
- विवि जारी करेगा या फिर कालेज बनाएंगे लिस्ट, अभी नहीं हुआ तय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में शेष सीटों पर होने वाले प्रवेश के लिए शनिवार को मेरिट लिस्ट जारी होगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि मेरिट विवि जारी करेगा या फिर कालेज सूची बनाएंगे। वहीं, कालेजों ने शेष सीटों पर दाखिले के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की थी। इसके बाद शेष सीटों पर विवि ने कालेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद भी सीट नहीं भरी तो विवि ने री-ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश किए गए, लेकिन फिर भी कालेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम आदि प्रथम वर्ष की कक्षाओं में सीट खाली रह गई। इसके बाद विवि की ओर शेष सीटों पर प्रवेश के लिए 17 जुलाई तक का समय रजिस्ट्रेशन के लिए दिया। इसके बाद फिर रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी थी। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसके बाद अब शनिवार को मेरिट बनाई जाएगी, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मेरिट विवि बनाएगा या फिर कालेज जारी करेंगे। डीएवी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी होगी। उन्होंने बताया कि मेरिट विवि की ओर से जारी होगी या कालेज बनाएंगे अभी यह स्पष्ट नहीं है। विवि से जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उसी के आधार पर प्रवेश किए जाएंगे।