फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में विश्वविद्यालय की मांग का वकीलों ने किया समर्थन

जिले में विश्वविद्यालय की मांग का वकीलों ने किया समर्थन

Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिले में विश्वविद्यालय की मांग का वकीलों ने किया समर्थन
जिले में विश्वविद्यालय की मांग का अधिवक्ताओं ने किया समर्थन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बुधवार को अधिवक्ताओं ने भी विवि की मांग का समर्थन करते हुए जायज ठहरया है। अमर उजाला ने विवि की मांग के लिए मुहिम चलाई हुई है। वहीं, छात्र-छात्राओं ने भी जिले में विवि की मांग की है।

जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर जिले में विश्वविद्यालय की मांग को जायज ठहराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गौड़ एडवोकेट ने कहा कि जिले के कॉलेजों में सीट कम हैं और इंटर पास छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होती है। अधिकतर की चाह होती है कि उसे जिले के कॉलेज में ही प्रवेश मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। ऐसे में अधिकतर छात्र-छात्राएं या तो जिले से बाहर जाकर उच्च शिक्षा को मजबूर होते हैं या फिर अधिकतर वंचित रह जाते हैं। यदि जिले में विवि बनता है तो अधिवक्ता उसमें पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने अमर उजाला की ओर से चलाई गई इस मुहिम में जिले की जनता से अपनी आवाज को शासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद सभी वकीलों ने विश्वविद्यालय की मांग का समर्थन किया। इस दौरान सचिव अनिल कुमार वैध एडवोकेट, पूर्व सचिव कपिल मोहन एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा, रनवीर राना, अनुपमा रघुवंशी, अंजू शर्मा, रेखा शर्मा, धर्मेंद्री देवी, सुमन लता, दीपक कुमार गोयल, अशोक शर्मा, पुनीत कुमार, सौरभ कुमार, वीपीएस भाटी, सुषमा सक्सेना एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed