{"_id":"5b4ba3374f1c1b38748b50a0","slug":"15316836369-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही निकला पॉलीथिन बैन अभियान का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही निकला पॉलीथिन बैन अभियान का दम
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन ही निकला पॉलीथिन बैन अभियान का दम
बुलंदशहर/गुलावठी/डिबाई/स्याना/बुगरासी/शिकारपुर/अनूपशहर। शासन द्वारा 15 जुलाई से पॉलिथीन बिक्री पर रोक लगाने के आदेश के बाद पहले ही दिन अभियान दम तोड़ता नजर आया। इक्का-दुक्का जगह पर ही अफसरों ने बैठक व रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। जबकि जिले भर में किसी भी स्थान पर पॉलीथिन प्रयोग पर कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने बेझिझक पॉलिथीन का प्रयोग किया तो कहीं पर लोग डर के कारण कपड़े आदि के बैग का इस्तेमाल करते दिखे।
15 जुलाई से पॉलिथीन बैन करने के लिए शासन ने आदेश जारी किए थे। डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर आदेशों का प्रभावी रूप से पालन करने के निर्देश दिए थे। शासन और डीएम के निर्देशों के बाद भी अफसर रविवार को छुट्टी मनाते रहे। न जिलेभर में कहीं कोई कार्रवाई की गई और न ही जागरूकता बैठक और चौपाल का आयोजन किया गया। अफसरों की लापरवाही का आलम यह रहा कि लोगों ने भी बेरोकटोक पॉलिथीन का प्रयोग किया तो व्यापारी भी पॉलिथीन के प्रयोग से पीछे नहीं रहे। अनूपशहर में चेयरमैन गोपाल शर्मा के नेतृत्व में पॉलिथीन जागरूकता के लिए रैली निकाली। चेयरमैन गोपाल शर्मा ने लोगों से पॉलिथीन प्रयोग न करने की अपील की।