{"_id":"5b439cba4f1c1b5d478b58e7","slug":"153115768818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहा खुले में पड़ा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहा खुले में पड़ा कूड़ा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहा खुले में पड़ा कूड़ा
- चांदपुर रोड पर बड़ी मात्रा में पड़ा है गोबर और कूड़ा
- स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक मिलने के बाद भी शहर बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर की मुख्य सड़कों पर खुले में पड़ा गोबर और कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी पालिका अफसर कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे लोगों में गुस्सा है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका ने बेशक प्रदेश में 12 वीं रैंक हासिल कर ली है, लेकिन शहर में सफाई व्यवस्था के हालात बदतर हैं। नगर की कालोनियों में खुलेआम चल रही दूध की डेयरी व पालिका कर्मचारियों की लापरवाही से शहर की मुख्य सड़कें गंदगी से अटी पड़ी हैं। नगर के चांदपुर एफसीआई गोदाम के पास खुले में पाले जा रहे पशु और सड़क किनारे फेंका जा रहा गोबर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पॉश कालोनी होने के बाद भी सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके अलावा गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कालेज के पीछे सड़क पर खुले में फैला पड़ा कूड़ा राह चलते लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा उक्त स्थान पर कलेक्शन प्वाइंट बनाया हुआ है, जिसमें दिन भर पशु घूमते रहते हैं और कूड़ा पूरी सड़क पर फैल जाता है। इसके अलावा शहर की शास्त्री नगर, राधानगर, कैलाशपुरी, हरिएन्क्लेव, चांदपुर समेत अन्य कालोनियों में खुलेआम चल रही दूध की डेयरी से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि खुले में गोबर डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर कूड़ा न फैले इसके भी इंतजाम किए जाएंगे।