{"_id":"5b40f07d4f1c1b05278b5151","slug":"153098252411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 91 स्थित एमएमआर मॉल के निकट शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मॉल के निकट युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बताया कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। प्रारंभिक दृष्टया सड़क दुर्घटना में ही मौत का कारण नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।