फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पीजी की पहली मेरिट के प्रवेश संपन्न, कल आएगी दूसरी मेरिट

पीजी की पहली मेरिट के प्रवेश संपन्न, कल आएगी दूसरी मेरिट

Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पीजी की पहली मेरिट के प्रवेश संपन्न, कल आएगी दूसरी मेरिट
पीजी की पहली मेरिट के प्रवेश संपन्न, कल आएगी दूसरी मेरिट
विज्ञापन

- एमए की प्रवेश प्रक्रिया रही धीमी, अब तक हुए मात्र 273 प्रवेश
- अंतिम दिन प्रवेश के लिए कालेजों में रही कुछ अधिक भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी की गई पहली मेरिट के प्रवेश शनिवार को संपन्न हो गए। अब दूसरी मेरिट सोमवार को आएगी। पहली मेरिट में प्रवेश की प्रक्रिया धीमी रही और अब तक मात्र 273 ही प्रवेश हो पाए हैं। यह अलग बात रही कि प्रवेश के अंतिम दिन कालेजों में छात्र-छात्राओं की कुछ भीड़ बढ़ी।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पीजी की कक्षा एमए, एमएससी और एमकॉम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट तीन दिन पूर्व जारी की गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को शनिवार तक प्रवेश का मौका दिया था, लेेकिन पहली मेरिट हाई होने के कारण कालेजों में अधिक प्रवेश नहीं हो सके। इस मेरिट के प्रवेश शनिवार को संपन्न हो गए। डीएवी कालेज में एमए के विभिन्न विषयों में 34, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में 22, आईपी कालेज में एमएससी जूलॉजी और रसायन विज्ञान में अभी 19 प्रवेश ही हो सके हैं। इसी तरह कुल मिलाकर जिले के महाविद्यालयों में 273 प्रवेश ही हो पाए हैं। मेरिट जारी होने पर शुरूआत में प्रवेश की गति धीमी रही और शनिवार को प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की कालेजों में संख्या अधिक देखने को मिली। बताया जा रहा है कि अब दूसरी मेरिट सोमवार को जारी होगी।
विज्ञापन

कोट
पीजी कक्षाओं की पहली मेरिट के प्रवेश शनिवार को संपन्न हो गए। विवि की ओर से दूसरी मेरिट सोमवार को जारी की जाएगी। अभी प्रवेश की गति धीमी है और छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह समय पर पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अजय गोयल, प्राचार्य, आईपी कालेज बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed