फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांगा अपना हक

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांगा अपना हक

Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांगा अपना हक
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सरकार से मांगा अपना हक
विज्ञापन

- बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा 2015 ने बीएड करने वालों को शिक्षक बनने के आदेश का किया विरोध
- प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीटीसी प्रशिक्षुओं की नियुक्ति पहले करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा 2015 ने बीएड करने वाले को परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने के आदेश का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने शनिवार को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बीटीसी प्रशिक्षुओं की नियुक्ति पहले करने की मांग उठाई है।

बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा 2015 के जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय वोट बैंक की राजनीति के चलते लिया है। जबकि बीटीसी 2015 सत्र के बैच में 80 हजार बीटीसी प्रशिक्षुओं का सत्र पूर्ण होने की ओर है। वर्ष 2017 बैच के लगभग दो लाख प्रशिक्षु वर्तमान में प्रशिक्षणरत हैं। वर्ष 2018 बैच में सरकार प्रवेश कर रही है। इसलिए मोर्चा की मांग है कि पहले बीटीसी प्रशिक्षुओं को परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने का हक मिलना चाहिए। इस मांग के समर्थन में शनिवार को जिले के बीटीसी प्रशिक्षु एकत्रित हुए और कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षक परिषद के अध्यक्ष को भेजकर परिषदीय स्कूलों में पहले उनकी नियुक्ति की मांग की है। इस दौरान कुलदीप शर्मा, अजय मलिक, हार्दिक चौधरी, शशांक अग्रवाल, देवेश शर्मा, कपिल गुर्जर, रविंद्र राणा और कृष्ण राजौरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed