{"_id":"5b40ef414f1c1b93288b4fd4","slug":"15309822083-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में पीओएस मशीन ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में पीओएस मशीन ने दिया धोखा
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण में पीओएस मशीन ने दिया धोखा
- कई-कई घंटे बाद भी नहीं हो रही कनेक्टिविटी, इंटरनेट दे रहा झटका
- राशन न मिलने पर अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र में डीलर की दुकान पर हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकारी राशन की दुकानों पर राशन वितरण के लिए लगाई गई प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन धोखा देने लगी है। स्थिति यह बनी हुई है कि कई-कई घंटे कनेक्टीविटी नहीं हो रही और इंटरनेट झटका दे रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं के भी सब्र का बांध टूटने लगा है। शनिवार को राशन न मिलने पर अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र में राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत राशन की दुकानों पर सस्ता राशन दिया जाता है। राशन वितरण में होने वाली धांधली को रोकने के लिए राशन की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाई गई हैं। इस मशीन में पात्र परिवार का पूरा डाटा और फ्रिंगर प्रिंट अपलोड है और जब राशन का वितरण होता है तो पात्र परिवार का कोई भी सदस्य अंगूठा लगाकर अपना राशन ले सकता है। लेकिन पीओएस मशीन पिछले कई दिन से काम नहीं कर रही हैं। कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं के साथ राशन डीलरों को भी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा और लोग बिन राशन के लौट रहे हैं। शनिवार को अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र के आवास विकास कालोनी, किशोरी बाग और अनूपशहर रोड स्थत राशन की दुकान पर पीओएस नहीं चली और काफी समय से इंतजार में खड़े उपभोक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उपभोक्ता मुनीशा, चांदनी, रुकसाना, गजेंद्री, महेंद्री, दिलकेश, जमीला और मेहरू निशा आदि का कहना था कि इस तरह की समस्या इस बार ही नहीं है, बल्कि हर बार जब भी राशन का वितरण होता है तो सामना करना मजबूरी बन गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि राशन डीलर भी परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि पीओएस मशीन चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। हो सकता है कि इंटरनेट की कनेक्टिविटी न मिल पा रही हो। इस समस्या को दूर करने के लिए वह संबंधित अफसर और कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे और डीलर व उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर किया जाएगा।