फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तीन सहायक अध्यापकों का नियुक्ति अनुमोदन आदेश रद्द

तीन सहायक अध्यापकों का नियुक्ति अनुमोदन आदेश रद्द

Sat, 07 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीन सहायक अध्यापकों का नियुक्ति अनुमोदन आदेश रद्द
तीन सहायक अध्यापकों का नियुक्ति अनुमोदन आदेश रद्द
विज्ञापन

- शिकायत मिलने पर तीनों अध्यापकों की नियुक्ति पाई गई गलत
- विद्यानंद जूनियर हाईस्कूल मुंडाखेड़ा में हुई थी तीनों अध्यापकों की नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। हर समय किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का एक और कारनामा सामने आया है। अफसरों ने एक स्कूल की प्रबंधन समिति के साथ साठगांठ कर तीन सहायक अध्यापकों की नियुक्ति गलत तरीके से कर दी। शिकायत मिलने पर जांच हुई तो आरोप परत-दर-परत खुलते गए और नियुक्ति गलत पाए जाने पर बीएसए ने तीनों शिक्षकों का नियुक्ति अनुमोदन आदेश रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई डीएम अनुज कुमार झा के आदेश पर हुई है।
विद्यानंद जूनियर हाईस्कूल मुंडाखेड़ा में वर्ष 2015 में तीन सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। सीडीओ को शिकायत मिली थी कि तीनों सहायक शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। इसमें तत्कालीन बीएसए और स्कूल की प्रबंधन समिति के बीच साठगांठ रही। सीडीओ ने शिकायत मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में तीनों शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से करना पाया गया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी थी। आगामी कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम के पास भेजी गई। डीएम अनुज कुमार झा ने तीनों शिक्षकों का अनुमोदन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द करने के आदेश बीएसए को दिए। बीएसए ने आदेश मिलते ही गलत नियुक्ति से सहायक शिक्षक बने तीनों अध्यापकों का नियुक्ति अनुमोदन आदेश रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मचा है। इस तरह के खुलासे ने जहां विभागीय अफसरों की मिलीभगत और कार्यप्रणाली की पोल खुली है, वही विभाग में किए जाने वाले कामों में किस तरह की सजगता बरती जाती है इसका खुलासा भी हुआ है।
विज्ञापन

कोट
विद्यानंद जूनियर हाईस्कूल मुंडाखेड़ा में तीन सहायक अध्यापकों की नियुक्ति गलत हुई थी। शिकायत मिलने पर जांच करवाई गई तो मामला सही पाया गया। डीएम के आदेश पर तीनों सहायक शिक्षकों की नियुक्ति का अनुमोदन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed