{"_id":"5b3669034f1c1b8c278b85fe","slug":"153029248310-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे परिषदीय स्कूल, होगी साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे परिषदीय स्कूल, होगी साफ-सफाई
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज खुलेंगे परिषदीय स्कूल, होगी साफ-सफाई
- बीएसए ने सभी परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरों को दिया आदेश
- नहीं खोला स्कूल, शिक्षक रहे अनुपस्थित तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूल दो जुलाई से पहले शनिवार को भी खुलेंगे। इस दिन शिक्षक स्कूल पहुंचकर साफ-सफाई करवाएंगे। यदि स्कूल नहीं खुले और साफ-सफाई नहीं हुई तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरों को आदेश जारी किए हैं कि दो जुलाई से स्कूलों में शिक्षण सत्र शुरू होगा। ऐसे में स्कूलों की साफ-सफाई होनी जरूरी है। इसलिए स्कूल के हेडमास्टर की जिम्मेदारी है कि वह या तो स्वयं और या फिर किसी दूसरे शिक्षक से शनिवार को स्कूल खुलवाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करवा लें। आदेश यह भी है कि यदि शनिवार को स्कूल नहीं खुला और साफ-सफाई नहीं हुई तो संबंधित हेडमास्टर और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।