{"_id":"5b3271d54f1c1bf66e8ba356","slug":"15300325987-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर नपे तीन अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर नपे तीन अफसर
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर नपे तीन अफसर
- डीएम ने खंड विकास अधिकारी दानपुर, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
- डीपीआरओ को दिए आदेश, लापरवाही पर करें तत्काल निलंबन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शौचालय निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने तीन अफसरों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। डीएम ने डीपीआरओ को लापरवाह अफसरों को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप की स्थिति है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। जिले को हर हाल में दो अक्तूबर तक ओडीएफ करना है। समय कम और लक्ष्य बड़ा होने के बाद भी अफसर फुर्ती नहीं दिखा रहे हैं। डीएम ने बैठक में शौचालय निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए खंड विकास अधिकारी दानपुर , खंड में कार्यरत एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। चेतावनी दी है कि इसके बाद लापरवाही मिलने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि 104743 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 35235 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि शेष 69508 शौचालयों का निर्माण 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि 415 ग्राम पंचायत ओडीएफ हो चुकी हैं, जबकि 536 को शीघ्र ही ओडीएफ कर दिया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
शौचालय निर्माण में घपले की मुख्यमंत्री से शिकायत
- छतारी नगर पंचायत में बाबू ने अपनी पत्नी व बेटे के नाम पर बनवा दिए थे शौचालय
- जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद अफसरों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शौचालय निर्माण में घपला सामने आने पर छतारी निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। पीड़ित ने पंचायत ईओ समेत दोषी बाबू पर कार्रवाई और पात्रों के घर में शौचालय निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
नगर पंचायत छतारी में तैनात बाबू ने अपनी पत्नी व बेटे के नाम पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बना हुआ दर्शाकर धनराशि हड़प ली थी, इसके अलावा एक अन्य बाबू की पत्नी के नाम पर भी शौचालय का निर्माण दर्शाया गया था। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऐसे लोगों के घरों में शौचालय बनाए जाने थे, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। पूरे मामले का खुलासा अमर उजाला द्वारा किया गया था। अब प्रकरण में छतारी के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। शिकायत में पंचायत ईओ और बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नगर पंचायत छतारी के विभिन्न कार्यों की जांच करवाने की भी मांग की है। ब्यूरो