{"_id":"5b2fdad84f1c1b634d8b83e8","slug":"152986287320-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह छाए बादल, दिन भर चिलचिलाती धूप ने किया बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह छाए बादल, दिन भर चिलचिलाती धूप ने किया बेदम
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी
- 44 डिग्री पहुंचा पारा, दिन भर चिलचिलाती धूप ने किया बेदम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर के लोगों को अभी दो दिन और भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 28 जून तक मानसून आने की संभावना है। रविवार को तापमान तीन डिग्री बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच गया। बादलों की लुकाछिपी के बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे।
रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहने से लोगों को मौसम में कुछ नमी की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर तक गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा गया कि लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो शनिवार के तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान 33 डिग्री होने की संभावना जताई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि 28-29 जून तक मानसून के आने की संभावना है। बारिश होने पर ही गर्मी से राहत मिलेगी।