फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   यूजी में पहली मेरिट के लिए सोमवार तक मौका

यूजी में पहली मेरिट के लिए सोमवार तक मौका

Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
यूजी में पहली मेरिट के लिए सोमवार तक मौका
यूजी में पहली मेरिट के लिए सोमवार तक मौका
विज्ञापन

- आज दोपहर तीन बजे तक होंगे पहली मेरिट के प्रवेश
- बुधवार को जारी हो सकती है दूसरी मेरिट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्नातक में प्रवेश की राह देख रहे पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के लिए सोमवार को प्रवेश का अंतिम मौका होगा। सोमवार दोपहर बाद विश्वविद्यालय के सभी कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी। बुधवार को दूसरी मेरिट जारी होने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कालेजों में इन दिनों स्नातक की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब तक विवि द्वारा स्नातक की कक्षाओं के लिए केवल एक ही मेरिट जारी की गई है। इसके आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पास अंतिम मौका होगा। दोपहर तीन बजे के बाद कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया रोक दी जाएगी। ऐसे में सोमवार को कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ सकती है। विवि द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी की जा सकती है। गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि पहली मेरिट के प्रवेश सोमवार तक होंगे। दूसरी मेरिट जारी होने पर उसके प्रवेश शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed