{"_id":"5b2d360b4f1c1bac6e8b9494","slug":"15296896129-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय स्कूलों के खिलाडिय़ों में बढ़ाई जाएगी रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय स्कूलों के खिलाडिय़ों में बढ़ाई जाएगी रुचि
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब परिषदीय स्कूलों के खिलाड़ी होंगे सम्मानित
- स्कूल में प्रत्येक माह की 15 तारीख को होंगे खेल और अन्य कार्यक्रम
- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाडिय़ों को प्रत्येक माह ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब परिषदीय स्कूलों के खिलाड़ियों में खेल की रुचि और बढ़ाई जाएगी। स्कूल में प्रत्येक माह की एक तारीख को खेलों के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच खिलाड़ियों को प्रत्येक माह ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
जिले में 2399 परिषदीय स्कूल हैं और इनमें करीब 2.50 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा, एमडीएम के तहत दोपहर का भोजन, पाठ्यक्रम, जूता, मौजा और बैग आदि प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही स्कूलों में समय-समय पर खेलकूद और सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। अब बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को आदेश जारी किए हैं कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाई जाए। स्कूल में प्रत्येक 15 तारीख को खेल और अन्य कार्यक्रम करवाएं जाएं। प्रत्येक माह स्कूलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाए, जिससे दूसरे बच्चों में उत्साह बढ़ सके। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाए। बीएसए अम्बरीष कुमार का कहना है कि बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश का पालन करते हुए परिषदीय स्कूलों के खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी। जो भी निर्देश मिले हैं उसी के आधार पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग स्तर से तैयारी शुरू हो गई हैं।