फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितयों में गर्भवती महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितयों में गर्भवती महिला की मौत

Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितयों में गर्भवती महिला की मौत
संदिग्ध परिस्थितयों में गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

-मायके पक्ष का आरोप जहर देकर की गई है उसकी हत्या
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर नगलिया में संदिग्ध परिस्थितयों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। ससुराल के लोग जहां मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं, वहीं मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर नगलिया निवासी गर्भवती महिला सरन्नुम (23) की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने जब देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका सरन्नुम के पिता थाना ककोड़ के भगौरा निवासी इतियार खां ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2015 में अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले सरन्नुम को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर अरनिया थाना पुलिस, नायब तहसीलदार विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बीमारी के कारण विवाहिता की मौत हुई है। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed