{"_id":"5b22b6824f1c1bca228b5931","slug":"152900160616-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के बाद भी बाबुओं को नहीं किया रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के बाद भी बाबुओं को नहीं किया रिलीव
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले के बाद भी बाबुओं को नहीं किया रिलीव
बुलंदशहर। सिंचाई विभाग में तबादले के बाद भी चहेते बाबुओं को रिलीव नहीं किया जा रहा है। जबकि साथ में स्थानांतरित हुए कई बाबू व जेई को रिलीव कर दिया गया है। तबादला रुकवाने में असफल होने के बाद बाबुओं ने साहब से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें रिलीव न किया जाए। सिंचाई विभाग में 15 दिन पहले जेई व बाबुओं के तबादले शासन द्वारा किए गए थे। इस दौरान पांच जेई व चार बाबुओं के तबादले विभिन्न खंड व गैर जनपद किए गए थे। सूत्रों ने दावा किया है कि तबादला आदेश मिलते ही अफसरों ने जेई को तो रिलीव कर दिया, लेकिन चहेते बाबुओं को अब तक रिलीव नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कई बाबुओं ने तबादला रुकवाने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर बाबुओं ने अब साहब से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी है। एक्सईएन रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिन बाबुओं के तबादले किए गए हैं, उन्हें जल्द ही रिलीव किया जाएगा। ब्यूरो