{"_id":"5b22b67d4f1c1b6d4d8b6867","slug":"152900160020-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर पलटा अनियंत्रित ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर पलटा अनियंत्रित ट्रक
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक घायल
बुलंदशहर। कोतवाली देहात स्थित ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक पलटने से चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रामप्रकाश निवासी एटा ट्रक को बान से भरकर दिल्ली जा रहा था। सुबह करीब तीन बजे जैसे ही ट्रक ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी के पास पहुंची तो चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। तेज आवाज होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हाईवे से किनारे कराया। फिलहाल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।