{"_id":"5b1eb3724f1c1ba96e8b77c1","slug":"15287386776-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद के लिये तीन दिन का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद के लिये तीन दिन का विशेष अभियान
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद के लिये तीन दिन का विशेष अभियान
अनूपशहर। अनूपशहर क्षेत्र के किसानों की सुविधा के मद्देनजर तहसील क्षेत्र के तेरह क्रय केंद्रों पर किसानों के गेंहू खरीदने के लिए 14जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि गेंहू खरीद को और अधिक पारदर्शी बनाने व अब तक गेंहू बेचने से वंचित रहे किसानों से गेंहू खरीदने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत सभी क्रय केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगायी गई है व वारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया।
विधायक संजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक किसान अपने खेत का पच्चीस क्विंटल तक गेंहू क्रय केंद्र पर बेच सकता है। क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन तीन सौ क्विंटल गेंहू खरीद की सीमा लागू रहेगी। एसडीएम सदानंद गुप्ता के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक संजय शर्मा ने बताया कि जहांगीराबाद के गहना गोवर्धनपुर में फायर स्टेशन बनाए जाने की मंजूरी शासन स्तर से मिल गयी है। औपचारिकता पूरी होने के बाद जल्दी निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में तीस जून तक गांव-गांव अभियान चलाकर वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजना के फार्म भरवाकर उन्हें आनलाइन कराया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को तहसील में विशेष कैंप लगाकर अनूपशहर कस्बे के पेंशन योजनाओं के फार्म भरवाये गए हैं व 13 जून को जहांगीराबाद में विशेष पेंशन कैँप लगाया जाएगा। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि पेंशन फार्म भरने का अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष सीपी सिंह, पूर्व नगाराध्यक्ष अरविंद शर्मा और मुनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।