{"_id":"5b1eb2154f1c1bb26e8b776d","slug":"15287383282-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
बुलंदशहर। क्षेत्र के गांव चंदेरू निवासी हाजी शब्बीर का 30 वर्षीय पुत्र मुर्सलीन बुलंदशहर में कपड़े की दुकान करता था। कोतवाली देहात पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे मुर्सलीन दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे-91 पर गांव अढौली के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुर्सलीन गंभीर रुप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रशीद ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।