{"_id":"5b1eb2134f1c1b6c4d8b607f","slug":"15287383276-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते जीजा-साली ने जहर खा कर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के चलते जीजा-साली ने जहर खा कर आत्महत्या की
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग के चलते जीजा-साली ने जहर खा कर आत्महत्या की
- देर रात खाया जहर, एक घर में एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- मृतका लड़की के पिता की तहरीर पर स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते जीजा-साली ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक घर में अचानक हुई दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्याना कोतवाली में इस घटना का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव में जीजा-साली का पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती शाम जीजा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ स्याना क्षेत्र स्थित गांव में अपनी ससुराल में आया था। रात को साली सहित जीजा व उसकी पत्नी व बच्चे छत पर सो गये। बताया जाता है कि रात को ही जीजा व साली ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात जब जीजा की हालत बिगड़ी तो वह छत से नीचे गिर गया। ससुरालजन उसे इलाज के लिए बुगरासी रात को ही ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत गई। इधर जब साली को देखा गया तो वह भी मृत हालत में पड़ी मिली। एक घर में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना पर ग्रामवासियों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। जीजा के परिवारीजनों को भी सूचित किया गया। जिस पर वे भी गांव में पहुंचे। कुछ लोगों द्वारा इस घटना के संदिग्ध होने की बात भी कही गई। घटना की सूचना पर कोतवाल अल्ताफ अंसारी मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतका लड़की (साली) के पिता की तहरीर पर स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मृतक व्यक्ति (जीजा) ने अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। वह कपड़ा छपाई का काम करके अपने परिवार को चला रहा था।
कोट
प्रथम दृष्टया घटना जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों का खुलासा होगा।
- अल्ताफ अंसारी, कोतवाल