{"_id":"5b1c1ad14f1c1b6c4d8b5b8c","slug":"1528568533350-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी अनुदान पर जिले में लगेंगे नौ नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी अनुदान पर जिले में लगेंगे नौ नलकूप
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 फीसदी अनुदान पर जिले में लगेंगे नौ नलकूप
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार 50 फीसदी अनुदान पर जिले में नौ नलकूप लगवाएगी। यह नलकूप लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से मध्यम गहरी बोरिंग योजना और गहरी बोरिंग योजना के तहत लगाए जाएंगे। इनमें से तीन नलकूप सामान्य जाति के किसानों और छह नलकूप अनुसूचित जाति के किसानों के यहां लगाने का लक्ष्य मिला है।
लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्यौदान सिंह ने बताया कि मध्यम गहरी योजना से नलकूप लगवाने के लिए बोरिंग पर कुल व्यय का 50 फीसदी से अधिक अनुदान की 75000 रुपये की राशि मिलेगी। इसी तरह गहरी बोरिंग योजना से नलकूप लगवाने के लिए बोरिंग पर कुल व्यय का 50 फीसदी से अधिक अनुदान की एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। मध्यम गहरी बोरिंग योजना से नलकूप लगवाने के लिए किसान के पास 10 हेक्टेयर और गहरी बोरिंग योजना से नलकूप लगवाने के लिए 12 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए। नलकूप लगवाने के लिए किसान को विभाग में आवेदन करना होगा और 50 फीसदी राशि जमा करनी होगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से नलकूप लगवा दिया जाएगा।
नाली और बिजली कनेक्शन के लिए भी मिलेगी अनुदान राशि
मध्यम गहरी बोरिंग योजना और गहरी बोरिंग योजना से नलकूप लगवाने वाले किसान को नाली और बिजली कनेक्शन के लिए भी 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। दोनों योजनाओं से नलकूप लगवाने पर नाली निर्माण के लिए 10 हजार और बिजली कनेक्शन के लिए किसान को 68 हजार रुपये की राशि मिलेगी।