फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1600 किसानों के कर्जमाफी की शिकायत अधूरी

1600 किसानों के कर्जमाफी की शिकायत अधूरी

Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
1600 किसानों  के कर्जमाफी की शिकायत अधूरी
1600 किसानों की कर्ज माफी की शिकायत अधूरी
विज्ञापन


बुलंदशहर। पूर्व में जिन किसानों ने कर्ज माफी की शिकायत की थी, उनमें से 1600 किसानों की शिकायत अधूरी पाई गई है। यह सभी किसान कर्ज माफी के पात्र हैं। ऐसे किसान पुरानी शिकायत के रिकार्ड को खुलवाकर 15 जून तक सही करवा सकते हैं। शिकायत सही नहीं करवाने पर वह कर्ज माफी से वंचित रह जाएंगे।
जिले में अब तक करीब 95 हजार किसानोें का कर्ज माफ किया जा चुका है। पिछले दिनों शासन ने वंचित किसानों से ऑनलाइन शिकायत मांगी थी। इनमें से पात्र किसानों को शामिल कर उन्हें कर्ज माफी का लाभ दिया गया। इनमें 1600 किसान ऐसे पाए गए हैं, जिनकी शिकायत अधूरी है। वह कर्ज माफी के पात्र हैं। उनकी शिकायतों में पूरी जानकारी और दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इसलिए अब तक इन किसानों को कर्ज माफी की लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सका है। ऐसे किसानों को शासन ने कर्ज माफी का लाभ उठाने के लिए शिकायत सही करवाने का मौका दिया है। शासन का आदेश है कि यह किसान अब 15 जून तक अपने पुरानी शिकायत के रिकार्ड को खुलवाकर पूरा करवा सकते हैं। इसके बाद ही उन्हें कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। यहां यह भी बता दें कि इस समय कर्ज माफी से वंचित किसानों को शासन ने 15 जून तक का समय ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए दिया हुआ है। कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत वही किसान करें, जो कर्ज माफी की पात्रता श्रेणी में आते हैं। साथ ही अफसरों ने किसानों से यह भी आह्वान किया है कि जो किसान कर्ज माफी का लाभ उठा चुके हैं, वह दोबारा शिकायत न करें।
विज्ञापन


भूलेख भी मिलवाएं किसान
शासन ने कर्जमाफी से वंचित किसानों से अपने भूलेख मिलवाने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। कृषि विभाग के अफसरों ने कर्ज माफी से वंचित और ऑनलाइन शिकायत करने वाले किसानों से आह्वान किया है कि वह अपनी भूलेख की मिलान भी जरूर करवाएं। ऐसा नहीं होने पर उन्हें कर्ज माफी के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन 1600 किसानों की शिकायतें अधूरी हैं, उन्हें शासन ने एक और मौका दिया है। ऐसे किसान अपनी पूर्व में की गई शिकायत को खुलाकर सही करवा लें, अन्यथा वह कर्ज माफी से वंचित रह जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए किसान विकास भवन स्थित जिला कृषि विभाग के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed