{"_id":"5b196ba44f1c1b614d8b528a","slug":"152839261710-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने कन्या इंटर कालेज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने कन्या इंटर कालेज का किया निरीक्षण
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने कन्या इंटर कालेज का किया निरीक्षण
- निर्माणाधीन सड़क की जांच के लिए गठित की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई/नरौरा। अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को डिबाई में राजकीय कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इसके अलावा नरौरा में बैठक कर जनसमस्याएं सुनी। प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन सड़क की जांच के लिए एडीएम प्रशासन को आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को जिले के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव होमगार्ड कुमार कमलेश ने विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में डिबाई के गांव पला कसेर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटर कालेज के लिए जमीन दान करने वाले फैजुल हसन कादरी और उनकी पत्नी का नाम शिलापट पर न लिखे जाने पर अपना दर्द बयां किया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने गोविंदपुर गेट से डिरौरा तक पांच किमी सड़क के निर्माण कार्य की जांच करते हुए तकनीकि जांच के लिए टीम का गठन करते हुए जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव ने नरौरा पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने हजारा नहर पुल पर सड़क टूटने, पानी की टंकी से पानी बहने की शिकायत की, जिस पर प्रमुख सचिव ने अफसरों को मामले में कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। अब शुक्रवार को प्रमुख सचिव सदर तहसील व बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान निरीक्षण के समय डीएम, सीडीओ, एडीएम प्रशासन, वित्त समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।