{"_id":"5b1820c64f1c1ba66e8b68be","slug":"15283079146-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीबीनगर ब्लॉक भी हुआ ओडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीबीनगर ब्लॉक भी हुआ ओडीएफ
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बीबीनगर ब्लॉक भी हुआ ओडीएफ
- अब स्याना ब्लॉक को ओडीएफ करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गुलावठी के बाद अब जनपद का बीबीनगर ब्लाक भी खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) हो गया है। इसके बाद अफसरों ने अब स्याना ब्लॉक को ओडीएफ करने की तैयारी शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत जिले को ओडीएफ करने के लिए गांव दर गांव शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में दो लाख शौचालयों का निर्माण होना है। अब तक 1.10 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है। जिले की 376 ग्राम पंचायत और 485 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। गुलावठी ब्लॉक पहले ही ओडीएफ हो चुका है। अब बीबीनगर ब्लॉक को भी ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। इस ब्लॉक में 33 ग्राम पंचायतें हैं और वर्ष 2012-13 में 17,168 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, यह लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। ब्लॉक में 1200 लोगों ने स्वयं शौचालय बनवाए हैं। अब जिला पंचायत राज विभाग ने स्याना ब्लॉक को ओडीएफ करने की दिशा में पहल कर दी है। इस ब्लॉक में 29 ग्राम पंचायत हैं और अफसरों का दावा है कि इस ब्लॉक को 20 जून तक ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले को दो अक्टूबर तक ओडीएफ करने का लक्ष्य है।