फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आज से खाकी वर्दी में दिखेंगे रोडवेज बस चालक

आज से खाकी वर्दी में दिखेंगे रोडवेज बस चालक

Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आज से खाकी वर्दी में दिखेंगे रोडवेज बस चालक
आज से खाकी वर्दी में दिखेंगे रोडवेज बस चालक
विज्ञापन

- प्रबंध निदेशक रोडवेज ने जारी किए आदेश
- वर्दी न पहनने वाले चालकों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
परिवहन निगम के चालक अब वर्दी में ही बस चलाएंगे। प्रबंध निदेशक ने इसके लिए सभी एआरएम को आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नई व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगी।

करीब एक दशक पहले परिवहन निगम के चालक खाकी वर्दी में ही बस चलाते थे। निगम उन्हें वर्दी व सिलाई का भत्ता उपलब्ध करवाता था। धीरे-धीरे भत्ते के अभाव में चालकों ने वर्दी पहनना छोड़ दिया। एक-दो को छोड़कर अधिकांश चालक बिना वर्दी के ही बस चलाते हैं, लेकिन अब फिर चालकों को खाकी वर्दी पहननी होगी। प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किया है। वहीं चालकों को वर्दी दिए जाने की बात भी प्रकाश में आ रही है। यह आदेश परिवहन निगम और निगम से अनुबंधित बसों के चालकों पर लागू है। चालक व अनुबंधित बसों के चालक व स्वामियों को नोटिस दिया गया है कि सात जून से सभी चालक वर्दी में होने चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिकंदराबाद डिपो की एआरएम ममता सिंह ने बताया कि प्रबंध निदेशक का पत्र मिल गया है। वर्दी में न आने वाले निगम के चालकों एवं अनुबंधित बस के चालकों को बस के संचालन कार्य से वंचित कर दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी वाहन मालिक व चालक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed