{"_id":"5b1820c24f1c1b614d8b4fc3","slug":"15283079116-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से पोर्टेबल मशीन से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से पोर्टेबल मशीन से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से पोर्टेबल मशीन से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
- एसडीएम सदर ने टीम बनाकर गुलावठी में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में अवैध रूप से पोर्टेबल मशीन के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने का खुलासा हुआ है। गुलावठी में एसडीएम सदर द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हुए खुलासे से अफसरों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है।
गुलावठी में एसडीएम सदर ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान आफताब अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अफसरों ने कार्रवाई करते हुए पाया कि सेंटर पर पोर्टेबल मशीन के माध्यम से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। जबकि नियमानुसार केवल स्थाई मशीन के माध्यम से ही सेंटर का संचालन किया जा सकता है। अफसरों की कार्रवाई को देखते हुए आस पास के अल्ट्रासाउंड सेंटर व मेडिकल स्टोर समेत अन्य मेडिकल संस्थानों पर ताले लटक गए। मौके पर पोर्टेबल मशीन पाए जाने और अन्य अनियमितताओं के चलते एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने बताया कि पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड गैर कानूनी है। सेंटर को सील कर दिया गया है। अन्य सेंटरों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।