{"_id":"5b1820bc4f1c1b694d8b50b6","slug":"152830790512-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई क्षेत्र में आए तूफान ने बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई क्षेत्र में आए तूफान ने बदला मौसम का मिजाज
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई क्षेत्र में आए तूफान ने बदला मौसम का मिजाज
- पूर्वा हवा ने उमस से दिलाई राहत, दिन में घटता-बढ़ता रहा पारा
- अभी छाए रहेंगे बादल, आज और कल बन रहे आंधी-बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। उत्तराखंड और यूपी के तराई क्षेत्रों में विगत रात्रि आए तूफान और बारिश के बाद मैदानी क्षेत्र में भी बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही बादल छा गए और पूर्वा हवा ने गर्मी से थोड़ी निजात दिलाई। हालांकि इस दोरान उमस ने लोगों के पसीने भी छुड़ा दिए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी बादल छाए रखेंगे। इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आंधी व बारिश के भी आसार बन गए हैं।
मौसम बार-बार अपनी रंगत बदल रहा है और आंकड़ों का गणित भी कई बार फेल हो चुका है। इस बार भी ऐसा हुआ, मंगलवार तक माना जा रहा था कि मौसम साफ रहेगा और तपिश कम नहीं होगी। शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत भी बन रहे थे। मगर, मंगलवार रात्रि उत्तराखंड और यूपी के तराई क्षेत्र में आए तूफान और बारिश से बुधवार की सुबह मौसम बदल गया। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे ओर ऐसे में बीच-बीच में धूप भी खिली। इससे पारा घटता-बढ़ता रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सुबह 38 डिग्री सेल्यिस रहा और दोपहर बाद तक 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढक़र 42 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही आंधी व बारिश के आसार बन रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि उत्तराखंड और यूपी के तराई क्षेत्र में विगत रात्रि आए तूफान और बारिश से मैदानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बदले मौसम ने आंकड़ों का गणित भी एक बार फिर बिगाड़ दिया है। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आंधी व बारिश के आसार बन रहे हैं। इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है और आंधी आने से आम उत्पादक किसानों को नुकसान हो सकता है।