{"_id":"5b1820b64f1c1b634d8b5093","slug":"15283078981833-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवीए लाइन का तार टूटने से पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवीए लाइन का तार टूटने से पांच घंटे गुल रही बिजली
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 केवीए लाइन का तार टूटने से पांच घंटे गुल रही बिजली
बुलंदशहर। मामन रोड स्थित गांव नीमखेड़ा के पास 33 केवीए लाइन का तार टूटने से मंगलवार देर रात तक शहर के दो बिजलीघरों की सप्लाई ठप रही। लगातार पांच घंटे से अधिक बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो गए।
मंगलवार देर शाम मामन रोड स्थित गांव नीम खेड़ा के पास बाग में 33 केवीए बिजली के लाइन का तार टूट गया। इससे धरपा बिजलीघर से आ रही बिजली सप्लाई बाधित हो गई और राधानगर, शास्त्री नगर, मोहन कुटी, अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा, ऊपर कोट, साठा समेत दो दर्जन इलाकों में रात 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। रात बारह बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसई रंजीत सिंह यादव ने बताया कि हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित रही। तार जोड़कर सप्लाई चालू करा दी गई।
आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बुलंदशहर। मऊ खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर लाइन शिफ्ट करने के चलते आज (बृहस्पतिवार को) शहर के दो बिजलीघरों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। लाइन शिफ्ट करने की प्रक्रिया के चलते नगर के डीएम रोड बिजलीघर और सब्जी मंडी बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को लगातार पांच घंटे बिजली सप्लाई से वंचित रहेंगे। एक्सईएन शैलेंद्र गौतम ने बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। ब्यूरो