{"_id":"5b1820b44f1c1bae6e8b69e6","slug":"15283078977-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर प्लांट से जगमग होगा विकास भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर प्लांट से जगमग होगा विकास भवन
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर लाइटों से जगमग होगा विकास भवन
- विकास भवन की छत पर लगेगा रूफ टॉफ सोलर प्लांट
- नेडा ने सोलर प्लांट लगाने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार ने रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर सरकारी विभागों के कार्यालयों को जगमग करने की पहल की है। इस कार्य की जिम्मेदारी नेडा को सौंपी गई है। इस योजना से बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में सोलर प्लांट काफी समय पहले लग चुका है। जबकि पिछले दिनों न्यायिक परिसर में सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव नेडा शासन को भेज चुका है। इसी क्रम में अब नेडा ने विकास भवन में सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
नेडा के अधिकारियों का कहना है कि विकास भवन में सोलर प्लांट लगने से सभी विभागों को लाभ मिलेगा। बिजली नहीं होने पर सोलर प्लांट की बिजली काम आएगी। इसके साथ ही बिजली का बिल भी कम आएगा। शासन से प्रस्ताव पर मुहर लग गई तो विकास भवन में संचालित सभी सरकारी कार्यालयों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। नेडा के परियोजना अधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि विकास भवन में सोलर प्लांट लगवाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सोलर प्लांट लगा दिया जाएगा।