{"_id":"5b102d994f1c1b916e8b5824","slug":"15277869103-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में डायरिया-उल्टी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में डायरिया-उल्टी के बढ़े मरीज
Updated Thu, 31 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में डायरिया-उल्टी के बढ़े मरीज
फोटो समाचार
- जिला अस्पताल में मरीजों की लग रही लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी और उमस का प्रकोप लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। गर्मी में डायरिया, उल्टी, पेट दर्द से लोग परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को चिकित्सीय जांच के लिए मरीजों की लाइन लग गई। वहीं, दूसरी ओर वार्ड में भर्ती होने के लिए स्वास्थ्य कर्मी न होने पर मरीजों को पैदल ही वार्ड तक जाना पड़ा।
जिले में गत 15 दिन से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी के साथ लू और उमस लोगों को बीमार करने का काम कर रही है। गर्मी से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, जुकाम आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले के सरकारी चिकित्सालयों एवं निजी अस्पतालों में चिकित्सीय जांच के लिए मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीजों ने चिकित्सीय जांच कराई, साथ ही हालत गंभीर होने पर 20 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों को वार्ड में भर्ती होने के लिए खुद ही पैदल जाना पड़ा। मरीजों को वार्ड में भर्ती करने के लिए तीमारदार गोदी में उठाकर या सहारा देकर मरीजों को भर्ती कराते हुए नजर आए। सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मरीज को वार्ड तक लाने के लिए स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था है। इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।