फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। भटपुरा-सिकंदराबाद क्रासिंग पर बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक छात्रा के परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी गजेंद्र पुत्र भागमल ने बताया कि उसकी बेटी निशा (18) कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से साइकिल से सिकंदराबाद गई थी। लौटते समय करीब 11:40 बजे एनएच-91 पर भटपुरा-सिकंदराबाद क्रासिंग पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने निशा की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में निशा गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल निशा को उपचार के लिए सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर में उपचार के दौरान निशा की मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


कार की टक्कर से मैजिक चालक घायल
शिकारपुर। सलैमपुर थाना क्षेत्र में सलेमपुर की मढैया के पास एक कार व मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम बहजोई निवासी सतपाल सिंह मैजिक लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहा था। सलेमपुर की मढैया के पास बुलंदशहर की ओर से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर मैजिक में टक्कर मार दी। इससे सतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास राय ने बताया कि चालक गंभीर रूप से घायल था, इसलिए उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच घायल
खुर्जा। हाइवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद के अशोक विहार निवासी संतोष कुमार बृहस्पतिवार सुबह कार से अलीगढ़ से गाजियाबाद जा रहे थे। हाइवे पर गांव लखावटी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार संतोष कुमार, बेटा अमन, अंकित, पत्नी लवली समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लवली को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ब्यूरो

कार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर
बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल एक युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी संतोष व मुकेश पुत्रगण दुलीचंद बुधवार को बाइक से मेरठ गए थे। देर शाम दोनों भाई बाइक से ही बुलंदशहर लौट रहे थे। दुर्घटना में घायल मुकेश ने बताया कि जब वह दोनों गांव जैनपुर से बुलंदशहर की ओर मुड़े तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संतोष की हालत गंभीर होने पर उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
ककोड़। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ककोड़ निवासी पवन पुत्र वीरपाल बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से झाझर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आ रहा था। बताया कि दस्तूर मोड़ पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed