{"_id":"5b0d93cf4f1c1bf26e8b52bd","slug":"152761646917-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में फिसड्डी जिले के चार ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में फिसड्डी जिले के चार ब्लॉक
Updated Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में फिसड्डी जिले के चार ब्लॉक
- बुलंदशहर, डिबाई, सिकंदराबाद व अगौता शौचालय निर्माण में फिसड्डी
- स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीएम ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले जिले के चार ब्लॉक समीक्षा बैठक में फिसड्डी आए हैं। डीएम ने समीक्षा बैठक में बुलंदशहर, डिबाई, सिकंदराबाद व अगौता ब्लाक में धीमि गति से चल रहे कार्य पर नाराजगी जताई तथा जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के आदेश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने सभी ब्लॉकों से शौचालय निर्माण की समीक्षा रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में बुलंदशहर, डिबाई, सिकंदराबाद व अगौता ब्लॉक की गति अपेक्षित नहीं पाई गई। जिस पर डीएम नाराज हो गए। डीएम ने तीनों ब्लॉकों के अफसरों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही शौचालय निर्माण की गति में सुधार नहीं किया गया तो वह कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। अन्य ब्लॉकों की रिपोर्ट प्राप्ति के दौरान डीएम ने पाया कि इनमें 649 शौचालयों का निर्माण प्रतिदिन किया जा रहा है। साथ ही गांवों में बनाए गए शौचालयों के प्रयोग होने व न होने की जांच के लिए एक निगरानी समिति गठित करने के आदेश सीडीओ को दिए। बैठक का संचालन डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने किया।
शौचालय निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप
बुलंदशहर। शौचालय निर्माण में धांधली से परेशान घुसराना हरिसिंह गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री को शिकायत भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जुगेन्द्र सिंह पुत्र टोडी सिंह ने प्रधानमंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में शौचालय निर्माण में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। जिसके कारण सरकारी धन का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान लोगों को शौचालय निर्माण की धनराशि देने के बजाए खुद ही शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं, जिसमें गुणवत्तापरक सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जुगेन्द्र का आरोप है कि पूर्व में डीएम समेत अन्य अफसरों को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।