फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मोदी ने विदेशों में मनवाया है भारत का लोहा: वाईपी सिंह

मोदी ने विदेशों में मनवाया है भारत का लोहा: वाईपी सिंह

Fri, 25 May 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने विदेशों में मनवाया है भारत का लोहा: वाईपी सिंह
मोदी ने विदेशों में मनवाया है भारत का लोहा: वाईपी सिंह
विज्ञापन

- मोदी सरकार के चार सालों में हुए कार्यों का किया बखान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बागपत में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को जिले में पहुंचे प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल का जमकर गुणगान किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए विदेशों में भी देश की धाक जमाने और देश को मजबूत बनाने का दावा किया।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह व बागपत में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के पश्चिमी प्रभारी ने मोदी सरकार के कार्यकाल को अन्य सरकारों के कार्यकाल से बेहतर बताया। इस दौरान वाईपी सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विश्व की महाशक्तियों ने देश की ताकत को पहचाना है। इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि मोदी राज में जिले में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 736 व शहरी क्षेत्र में 502 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा सैकड़ों किमी सड़कों का निर्माण कराया गया। बताया कि बुलंदशहर से वैष्णो देवी के लिए भी रेल सेवा मोदी सरकार की ही देन है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में न केवल जिले बल्कि पूरे देश में विकास की बयार चली है। वहीं, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा, यदि कोई पार्टी का कार्यकर्ता भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, धर्मेंद्र काली, सुखदेव शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed