फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हल्की आंधी और बूंदाबांदी के साथ धूल ने किया बेहाल

हल्की आंधी और बूंदाबांदी के साथ धूल ने किया बेहाल

Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हल्की आंधी और बूंदाबांदी के साथ धूल ने किया बेहाल
हल्की आंधी और बूंदाबांदी के साथ उड़ी धूल ने किया बेहाल
विज्ञापन


बुलंदशहर। शनिवार को पूरा दिन चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। जबकि दोपहर बाद हल्की आंधी के साथ उड़ी धूल ने और ज्यादा परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इसके बावजूद भी तपिश कम नहीं हो पाई। मौसम वैज्ञानिक अभी भी आंधी और बारिश के आसार के अलावा उमस बरकरार रहने की संभावना जता रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से आंधी और बारिश का पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका था। शनिवार सुबह से ही सूर्य ने आग उगलना शुरू कर दिया और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों को घरों में कैद करने का काम किया। दोपहर होते ही बाजारों में रौनक कम हो गई और सडक़ों पर वाहनों की संख्या कम हो गई। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और पश्चिम की ओर से आंधी जैसा माहौल बना। इसे देख सभी की सांसें रुक गई और लोगों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। मगर, हल्की आंधी के साथ धूल उड़ी इससे सभी बेहाल हो गए। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन इसके बावजूद भी तपिश से राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम के आंकड़े बार-बार रंगत बदलने के साथ गणित बिगाड़ रहे हैं। अभी भी आंधी और बारिश के आसार बने हुए है। उमस और तपिश से जल्द राहत नहीं मिलने वाली और जल्द ही अब लू का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आंधी आती तो नुकसान लेकर आएगी और बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

मौसम के बदले रंग को देख बागान किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम के बदले रंग को देखकर बागान किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान जगनेश और राजेंद्र का कहना है कि पहले आई आंधी ने आम की फसल को 50 फीसदी नुकसान पहुंचाया है। यदि अब और आंधी आती है तो आम की फसल को बड़ा नुकसान होगा और इस नुकसान को किसान झेल नहीं पाएंगे। गनीमत यह रही कि शनिवार को हल्की आंधी के साथ ही धूल उड़ी। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed