फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले के 86700 किसान 165.91 करोड़ के कर्जदार

जिले के 86700 किसान 165.91 करोड़ के कर्जदार

Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिले के 86700 किसान 165.91 करोड़ के कर्जदार
जिले के 86700 किसान 165.95 करोड़ के हैं कर्जदार
विज्ञापन

- सहकारी समितियों ने किसानों को दिया था 343.45 करोड़ का ऋण
- 177 करोड़ के ऋण की किसानों से हो चुकी है वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के 86700 किसान 165.91 करोड़ रुपये के कर्जदार हैं। सहकारी समितियों ने किसानों को 343.45 करोड़ का ऋण दिया था। इसमें से अभी तक 177 करोड़ के ऋण की ही वसूला जा चुका है।
जिले में करीब 125 सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से करीब एक लाख से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। इन किसानों को समिति की ओर से फसली ऋण के अलावा खाद और यूरिया आदि उधार दिए जाने का प्रावधान है। शासन के नियमानुसार किसान को दिए जाने वाला ऋण, खाद और यूरिया की राशि छह माह में जमा करनी होती है। इस राशि पर ब्याज भी लगाया जाता है। यदि समय पर राशि जमा नहीं की जाती तो ब्याज का प्रतिशत बढ़ा दिया जाता है। इस बार जिले की समितियों ने 86700 किसानों को 343.45 करोड़ का ऋण दिया था। अब छह माह पूरा होने पर उसकी वसूली शुरू करने पर अभी तक 177 करोड़ का ही ऋण वसूला जा सका। अफसरों का कहना है कि शेष 165.91 करोड़ के ऋण की वसूली जारी है और यह वसूली 31 मई तक की जानी है। इसके लिए किसानों से संपर्क कर उन्हें ऋण जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


कोट----
जिले के किसानों पर अभी 165.91 करोड़ का ऋण बकाया है। इसकी वसूली जारी है और 31 मई तक वसूली की जाएगी। यदि इस अवधि में यदि किसानों ने ऋण जमा नहीं किया तो ब्याज बढ़ जाएगा। किसानों को चाहिए कि ब्याज से बचने के लिए वह समय पर ऋण जमा करें। - अजय पालीवाल, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां उप्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed