फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुलंदशहर में कैसे सच होगा उच्च शिक्षा का सपना

बुलंदशहर में कैसे सच होगा उच्च शिक्षा का सपना

Tue, 01 May 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में कैसे सच होगा उच्च शिक्षा का सपना

विज्ञापन
बुुलंदशहर में कैसे सच होगा उच्च शिक्षा का सपना
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड 12वीं में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के सामने स्नातक में एडमिशन को लेकर जबरदस्त मारामारी रहेगी। दिलचस्प यह है कि जिले के 45 महाविद्यालयों में स्नातक की जितनी सीटें हैं, इससे कहीं ज्यादा स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हो गए हैं। ऐसे में अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रबंधकों का चिंता में डूबना स्वभाविक है कि बुलंदशहर में उच्च शिक्षा का सपना कैसे सच होगा।
बुलंदशहर के आईपी और डीएवी डिग्री कालेज समेत सिकंदराबाद, डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर और स्याना के डिग्री कालेजों सहित 45 महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम की करीब 8000 सीट हैं। इस बार यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में 28833 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परीक्षा में 1059 विद्यार्थी तो ऐसे है जिनको बोर्ड ने ससम्मान पास किया है। इन छात्रों ने पांचों विषयों मेें 75-75 से अधिक अंक हासिल किए हैं। 7663 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है, जबकि अभी सीबीएसई का रिजल्ट आना बाकी है। सवाल यह है होनहार छात्र-छात्राओं को स्नातक कोर्स में कैसे प्रवेश मिल पाएगा। सबसे अधिक मारामारी बीकॉम और बीए में रहेगी। रिजल्ट ने न सिर्फ महाविद्यालय प्रबंधकों की नींद उड़ा दी, बल्कि विवि को सीट बढ़ाने के लिए सोचने को मजबूर कर दिया है। अभिभावक और स्टूडेंट्स भी चिंता में डूबे हैं।
विज्ञापन


विवि से सीट बढ़ाने और इवनिंग क्लास की मांग है पुरानी
जिले के महाविद्यालयों में सीट बढ़ाने और इवनिंग क्लास चलाने की मांग पुरानी है। हर बार सभी छात्रों को प्रवेश मिले और वह शिक्षा ग्रहण करे। इसके लिए विवि से वह सीट बढ़ाने के साथ इवनिंग क्लास चलाने की मांग करते आए हैं। यदि विवि इवनिंग क्लास चलाने की अनुमति दे दे तो सभी विद्यार्थियों को शिक्षा का मौका मिलेगा। इस बार भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। - प्रो. विकास शर्मा, प्राचार्य, डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट बढ़ाने की विवि से करेंगे मांग
जिले में सबसे अधिक परेशानी बीएससी और बीकॉम में कम सीटों को लेकर होती है। इसके चलते अधिकतर टॉपर दूसरे जिलों की ओर रुख कर जाते हैं। इसलिए वह इस बार विवि से सीट बढ़ाने की मांग करेंगे, ताकि जिले के छात्रों को लाभ मिल सके। - डॉ. वीके अग्रवाल, प्राचार्य, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर।


प्रोफेशनल कोर्स में सीट बढ़वाने का करेंगे प्रयास
इंटर में टॉप रहने वाले अधिकतर छात्र-छात्राओं की पहली पसंद प्रोफेशनल कोर्स की होती है। इसलिए इस बार उनका प्रयास रहेगा कि वह विवि से प्रोफेशन कोर्स की सीट बढ़ाने की मांग करेंगे। - डॉ. टीएन मिश्रा, आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed