{"_id":"5ae771004f1c1b76098b74f2","slug":"15251171831-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंगनबाड़ी की पोल खोलेगा स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंगनबाड़ी की पोल खोलेगा स्मार्ट फोन
Updated Tue, 01 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आंगनबाड़ी की पोल खोलेगा स्मार्ट फोन
बुलंदशहर। आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रही गतिविधियों की पोल अब स्मार्ट फोन खोलेगा। इसके लिए जिले की लगभग 3800 आंगनबाड़ी को मोबाइल मिलेगा। इसमें पोषाहार वितरण के साथ गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीके हों या हॉट एंड कुक्ड फूड का वितरण सब कुछ स्मार्ट फोन में फीड होगा।
शासन ने प्रदेश भर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नजर रखने के लिए स्मार्ट फोन से रिपोर्टिंग शुरू करने के लिए योजना बना है। प्रथम चरण में इस योजना में 64 जिलों को शामिल किया है। इनमें बुलंदशहर जिला भी शामिल हैं बताया गया कि प्रारंभिक स्तर के कर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन देकर सारी रिपोर्टिंग इससे करवाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने स्मार्ट फोन खरीद भी लिए हैं। इस फोन के जरिए हर दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनका लक्ष्य सौंपा जाएगा। सुबह-सुबह फोन पर उन्हें क्या करना है विवरण आ जाएगा। बच्चों के वजन से लेकर पोषाहार वितरण तक का डेटा स्मार्ट फोन में दर्ज किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीके हों या हॉट एंड कुक्ड फूड का वितरण सब कुछ स्मार्ट फोन में फीड होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना से आंगनबाड़ी के कार्यों में सुधार होगा और इसका लाभ सभी पात्रों को मिलेगा। स्मार्ट फोन के जरिए अब किसी तरह की गड़बड़ी को छिपाया नहीं जा सकेगा और सभी को सरकार की योजनाओं व अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। शासन से जो भी योजना से संबंधित आदेश प्राप्त होंगे उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा।