{"_id":"5ae462e74f1c1b87098b6c5c","slug":"152491696711-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बदलेगा जिले की सूरत: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बदलेगा जिले की सूरत: मुख्यमंत्री
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर एयरपोर्ट बदलेगा जिले की सूरत : सीएम
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर में बनाया जाने वाला एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इससे बुलंदशहर की सूरत बदल जाएगी। एयरपोर्ट और खुर्जा के पॉटरी उद्योग से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुर्जा के पॉटरी उद्योग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट योजना के तहत शामिल करने की भी घोषणा की। इस घोषणा के बाद पॉटरी व्यापारियों में खुशी की लहर है। नगर के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया। उन्होंने कहा कि जेवर में बनाया जाने वाला देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बुलंदशहर की सूरत बदलकर रख देगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खुर्जा के प्रसिद्ध पॉटरी उद्योग को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट योजना में शामिल कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और पॉटरी उद्योग से न केवल जिले का विकास होगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं को नौकरी का अवसर भी मिलेगा। सीएम ने खुर्जा के पॉटरी उद्योग की ब्रांडिंग के लिए मदद करने का वादा किया। यह भी कहा कि प्रदेश सरकार लोगों से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों पर तरह-तरह के टैक्स लगाए जाते थे, लेकिन एक वर्ष में ही उनकी सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके शासनकाल में अपराध की दरों में कमी आई है और अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया है।