फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जर्जर सड़कों से नहीं मिलेगी मुक्ति, 19 करोड़ के बजट पर अड़ंगा

जर्जर सड़कों से नहीं मिलेगी मुक्ति, 19 करोड़ के बजट पर अड़ंगा

Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़कों से नहीं मिलेगी मुक्ति, 19 करोड़ के बजट पर अड़ंगा
जर्जर सड़कों से नहीं मिलेगी मुक्ति, 19 करोड़ के बजट पर अड़ंगा
विज्ञापन

- पूर्व में बनाए गए प्रस्तावों को अभी भी स्वीकृति का इंतजार
- 13 करोड़ से ठंडी प्याऊ से मामन और छह करोड़ से सड़कों की मरम्मत का कार्य अधर में
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर। जिले में 19 करोड़ से होने वाली सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण पर शासन ने अड़ंगा लगा दिया है। अभी तक धनराशि जारी न होने के चलते प्रस्तावों को रद कर दिया गया है। हालांकि अफसरों ने इन कार्यों के प्रस्तावों को नए सिरे से बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजे थे। अफसरों ने जिले की 33 सड़कों की मरम्मत हेतु 6 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाए थे। लेकि न इन प्रस्तावों को रद कर दिया गया। नियमों के अनुसार यदि छह माह में किसी प्रस्ताव पर स्वीकृति नहीं मिलती है तो उसे दोबारा से बनाया जाता है। बजट उपलब्ध न होने के चलते 33 सड़कों की मरम्मत का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। धनराशि के अभाव में अभी तक किसी भी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ठंडी प्याऊ-मामन रोड निर्माण पर भी अड़ंगा
ठंडी प्याऊ से मामन रोड पर करीब दस किमी क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों को सड़क की जर्जर हालत से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। नीमखेड़ा निवासी रविन्द्र जाटव की मांग पर लोक निर्माण विभाग के खुर्जा खंड द्वारा शासन को सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। छह माह से अधिक बीतने के बाद भी प्रस्ताव पर मोहर नहीं लग सकी, जिसके चलते प्रस्ताव को निरस्त कर दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के खुर्जा खंड के एक्सईएन हरस्वरूप ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव अभी स्वीकृति के लिए विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर सड़कों का दंश झेल रहे किसान
जर्जर सड़कों से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है। गन्ना और गेहूं के सीजन में बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर मिलों तक जाते हैं और गेहूं बेचने के लिए मंडियों में जा रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर गड्ढे होने के चलते किसानों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


इन सड़कों का मरम्मत कार्य अटका
1. खाद मोहन नगर से मढौना जाफराबाद से बीबीनगर मढैया
2. खालौर से बुलंदशहर-अनूपशहर संपर्क मार्ग
3. जिरौली मलकपुर संपर्क मार्ग
4. नरसेना नहर पुल से अवंतिका देवी मंदिर तक
5. खाद मोहननगर से चित्सोना संपर्क मार्ग
6. स्याना से वैराफिरोजपुर संपर्क मार्ग
7. लोहगरा संपर्क मार्ग
8. भैंसरोली से लोहलारा संपर्क मार्ग
9. एमबी रोड से अकबरपुर झोझा संपर्क मार्ग
10. मैथना जगतपुर संपर्क मार्ग


कोट-
शासन को 33 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर अभी तक स्वीकृति नहीं मिली, जिसके चलते प्रस्ताव का समय समाप्त हो गया। दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - डीके तिवारी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed