फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नहीं चेते आज, तो भविष्य होगा खराब

नहीं चेते आज, तो भविष्य होगा खराब

Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नहीं चेते आज, तो भविष्य होगा खराब
नहीं चेते आज, तो भविष्य होगा खराब
विज्ञापन

- एनजीटी के आदेश के बाद भी कूड़ा जलाने पर नहीं लग रही रोक
पृथ्वी दिवस विशेष :
- सख्त निर्देशों के बाद भी बे रोकटोक किया जा रहा है पॉलीथीन का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पर्यावरण को बचाने के लिए एनजीटी के आदेशों का पालन न तो अफसर कर रहे हैं और न ही कोई व्यक्ति करने के लिए तैयार है। आलम यह है कि सख्त निर्देशों के बाद भी लगातार जलाए जा रहे कूड़े और प्रयोग की जा रही पॉलीथीन से पृथ्वी की उपजाऊ शक्ति लगातार छीण होती जा रही है। दिखावे के लिए कई छोटे-बड़े एनजीओ काम करने का दावा करते हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
पृथ्वी की लगातार कम होती उपजाऊ शक्ति और खराब वातावरण के बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए एनजीटी ने अफसरों को आदेश दिए थे। एनजीटी ने आदेश देते हुए कूड़ा जलानेे पर रोक, पॉलीथीन के प्रयोग पर बैन, अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, खेतों में अपशिष्टों के न जलाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी लगातार आदेशों की अवहेलना की जा रही है। जिसके चलते पर्यावरण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है तो वहीं पृथ्वी की उपजाऊ क्षमता भी लगातार गिरती जा रही है। पृथ्वी की बिगड़ती दशा को संभालने के लिए तो चारो ओर बातें होती हैं, लेकिन इसके लिए कोई भी पहल करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


पृथ्वी को साफ सुथरा रखना चाहिए। पृथ्वी सबकी मां है। यदि इसको साफ सुथरा रखने की ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाला समय काफी खतरनाक होगा। - सोनू ब्रजवासी

पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने से न केवल हरियाली फैलती है बल्कि जीवन को बचाने के लिए अति आवश्यक है। - सुरेन्द्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को पृथ्वी की देखभाल के लिए कदम उठाने चाहिए। अभी तक जारी किए गए आदेशों का भी जमीनी स्तर पर पालन किया जाना चाहिए। - विशाल गर्ग

पृथ्वी को बचाने के लिए कूड़ा जलाने और प्लास्टिक के प्रयोग पर बैन लगना चाहिए। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। - राजेश कुमार


कोट-
पृथ्वी को साफ सुथरा रखने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। एनजीटी के आदेशों पर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हाल में पृथ्वी और वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। - जीएस श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed