फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1137 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

1137 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
1137 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
1137 छात्रों ने छोेड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

- कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 3264 परीक्षार्थी ने किया था आवेदन
- जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के गांव बुकलाना में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई जिसमें 1137 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर, हकीम मुकुट लाल हाईस्कूल बुलंदशहर, सनराइज पब्लिक स्कूल स्याना, एसएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा, शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कॉलेज अनूपशहर, मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई दोराहा और जनता इंटर कॉलेज दानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1.30 बजे तक जारी रही। कक्षा छह की 80 सीटों पर 3264 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में 2127 परीक्षार्थी शामिल रहे। जबकि 1137 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को संपन्न करवाने में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षकों अहम भूमिका रही। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिले में नवोदय विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed