फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब 1076 पर सीधे मुख्यमंत्री को कर सकेंगे शिकायत

अब 1076 पर सीधे मुख्यमंत्री को कर सकेंगे शिकायत

Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अब 1076 पर सीधे मुख्यमंत्री को कर सकेंगे शिकायत
अब 1076 पर सीधे मुख्यमंत्री से कर सकेंगे शिकायत
विज्ञापन

- जिला पंचायत सभागार में पोर्टल के संबंध में अफसरों को दिया प्रशिक्षण
- शिकायत निस्तारण के समय शिकायतकर्ता को करना होगा संतुष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लोगों की शिकायतों के शत प्रतिशत निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने एक और पोर्टल लांच किया है। पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति सीधे कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में अफसरों को प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन 1076 जारी किया है। इसके लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में अफसरों को प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ से आए प्रशिक्षण विशेषज्ञ मोहम्मद सैफ व जितेन्द्र ने अफसरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि हेल्पलाइन के लिए लखनऊ में एक केन्द्रीय कॉल सेंटर बनाया गया है। जिसमें पांच सौ एग्जीक्यूटिव की क्षमता तथा भविष्य में एक हजार सीटों की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत का अफसरों को न केवल निस्तारण करना होगा बल्कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी करना होगा। बताया कि कॉल करने पर हेल्पलाइन सेंटर कॉल रिसीव कर शिकायतों का पंजीकरण करेगा। प्रशिक्षण में एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार, एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस), सीएमओ डॉ. केएन तिवारी समेत अन्य विभागों को अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed