फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रिक्त पद 49, आवेदन मिले 350 से अधिक

रिक्त पद 49, आवेदन मिले 350 से अधिक

Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
रिक्त पद 49, आवेदन मिले 350 से अधिक
49 पदों के सापेक्ष 350 से अधिक मिले आवेदन
विज्ञापन

- कस्तूरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालयों में होगी नियुक्ति
- शिक्षक, चपरासी और रसोइया आदि की नियुक्ति का खींचा खाका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के 16 में से 12 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षक, चपरासी और रसोइया आदि के 49 रिक्त पदों पर संविदा पर नियुक्ति होनी है। लेकिन इन पदों के सापेक्ष 350 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें 11 माह के लिए संविदा पर शिक्षक, चपरासी और रसोइया आदि की नियुक्ति होती है। नियुक्त होने वाले पदों पर फुल टाइम और पार्ट टाइम भी नियुक्ति करने का भी प्रावधान है। इन स्कूलों में नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। मगर, 13 विद्यालयों में इस समय 49 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब तक विभाग को 350 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं और अब नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अफसरों का दावा है कि यह कार्य आगामी एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 49 पदों पर 11 माह की संविदा पर नियुक्ति होनी है और इसके लिए जो भी आवेदन मिले हैं। उनकी जांच शुरू करने के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए संबंधित अफसर और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कार्य आगामी एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed