फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अबैध रूप से चल रहा भट्टा, प्रशासन ने कराया बंद

अबैध रूप से चल रहा भट्टा, प्रशासन ने कराया बंद

Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अबैध रूप से चल रहा भट्टा, प्रशासन ने कराया बंद
अवैध रूप से चल रहा भट्टा, प्रशासन ने कराया बंद
विज्ञापन

डिबाई। एनजीटी के सख्त आदेश के चलते तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक भट्टे को तहसील प्रशासन ने बंद करा दिया। अधिकारियों ने फायर बिग्रेड से पानी डलवाकर भट्टे पर काम बंद करा दिया।
इस दौरान तहसीलदार इंद्र लाल सैनी, खनन अधिकारी एदल सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी कुंवर संतोष, पंचायत इंसपेक्टर राजेश कुमार प्रशासन व अग्निशमन विभाग के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल इस दौरान तैनात रहा। तहसीलदार इंद्र लाल सैनी ने बताया कि बंदी की सहमति के उपरांत भी गांव तलवार में पूजा ईंट उद्योग संचालित था।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि तहसील में 64 भट्टे हैं। बिना परमीशन चल रहे भट्टो को चिन्हित कर कार्यवाई की जायेगी।
बता दें कि तहसील के डिबाई, रामघाट व नरौरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ग्यारह भट्टों पर तहसील प्रशासन बड़ी कार्यवाही कर चुका है।
अब तक श्रीराम ईंट उद्योग खुशाल गढ़, सत्य सार ब्रिक फील्ड रहमापुर, अजय ईंट उद्योग पिलखना, गणेश ईंट उद्योग व मॉ अंबे ईंट उद्योग नौदई, भगत ईंट उद्योग धर्मपुर, आरएस ईंट उद्योग पेसरी, एसआर ईंट उद्योग, एमपी ईंट उद्योग गोकुलपुर बांगर, नगला जाटनी के एसआरएन ईंट उद्योग तथा औरंगाबाद के लंबरदार ईंट उद्योग पर कार्यवाही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed