{"_id":"5ac652da4f1c1bda618b5ad6","slug":"15229467827-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटने के दौरान इंजन की चपेट में आकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा काटने के दौरान इंजन की चपेट में आकर युवती की मौत
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा काटने के दौरान इंजन की चपेट में आकर युवती की मौत
अहार। क्षेत्र के गांव मोहरसा निवासी 22 वर्षीय मुनेश कुमारी पुत्री मदन सिंह मंगलवार को अपने भाई के साथ इंजन-मशीन से चारा काट रही थी। इसी दौरान वह इंजन की चपेट में आ गई। जब तक उसका भाई इंजन बंद करता तब तक युवती गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घटना के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों ने युवती को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती की अगले माह शादी होना तय था। ग्रामीणों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। ब्यूरो